शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका के समीप ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार शाम गांव सिंभालका निवासी विकास और लोकेंद्र ट्रैक्टर से लौट रहे थे। जब वे खेत के लिंक मार्ग से मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंचे, तो सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे में ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया और इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।