फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हसनपुर लुहारी में दो युवकों को हुआ डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
अब हसनपुर लुहारी में दो युवकों को हुआ डेंगू
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)।
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव खेड़की में डेंगू से बालिका की मौत के बाद अब जलालाबाद क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में दो युवकों को डेंगू बुखार होने की पुष्टि हुई है। ब्लड जांच में डेंगू के लक्षण आने पर परिजनों ने दोनों युवकों को पानीपत स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम हसनपुर लुहारी में पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले अमित कुमार और सागर को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले तो शामली के चिकित्सक से उनका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद युवकों को मुजफ्फरनगर ले जाकर ब्लड जांच कराई गई। वहां जांच रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण मिलने पर दोनो युवकों को पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है, लेकिन कीटनाशक दवा का छिड़काव तक नहीं कराया गया है। इसी कारण गांव में बीमारी फैल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पांव पसार रहा डेंगू
शामली। डेंगू बुखार जिले में पांव पसार रहा है। इससे पहले झिंझाना क्षेत्र के गांव हौसंगपुर में एक ही परिवार के चार लोगों को डेंगू बुखार हो गया था, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। इस गांव में बड़ी संख्या में मलेरिया और टायफाइड के मरीज भी सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में जाकर कैंप लगाया था, तो उसमेें भी मलेरिया और टायफाइड के मरीज मिले थे, जबकि दो युवतियों में डेंगू के लक्षण मिलने पर रक्त पट्टिकाएं बनाई गई थीं। वहीं, पांच अक्तूबर को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी अमृता (सात ) की डेंगू हैमरेजिक बुखार के कारण मेरठ स्थित अस्पताल में उपचार के बाद मौत हो गई थी। जिले के अलग अलग क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और टायफाइड के मरीज सामने आ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। सवाल यह भी है कि गांवों में एंटी लारवा के छिड़काव के लिए जब धनराशि जारी की जा रही है, तो दवा का छिड़काव कराने में गंभीरता क्यों नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें