देवेंद्र बने यूपी सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव
शामली। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एनआर वाल्मीकि ने देवेंद्र धीगान को संघ का प्रांतीय सचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर समर्थकों ने खुशी व्यक्त की।
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एनआर वाल्मीकि ने शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी देवेंद्र धीगान पुत्र प्रेम चंद धीगान को प्रांतीय सचिव मनोनीत कर मनोनयन पत्र प्रदान किया। उन्होंने नवनियुक्त सचिव से संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हित के लिए कार्य करने की आशा व्यक्त की। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्य बना कर उसकी सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए निर्देश किया है। देवेंद्र धीगान के प्रदेश सचिव मनोनीत होेने पर समर्थकों ने बधाई देकर खुशी व्यक्त की।