फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबोला, सरप्राईजेज गेम, अत्यांक्षरी व तोल मोल के बोल कार्यक्रम प्रस्तुत किए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। संस्कार सेवा परिवार की ओर से सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने परिवार में अच्छे संस्कार पैदा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

रविवार रात कैैराना रोड गगन गार्डन में संस्कार सेवा परिवार की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह का शुभारंभ पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, जिला पंचायत की अध्यक्ष संतोष देवी, संस्था के संस्थापक डॉ. राजेंद्र गोयल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। वंदेमातरम सुनील अरोरा-राकेश गर्ग, अमित गर्ग ने हनुमान चालीसा प्रस्तुत की गई। मौके पर बच्चों ने तंबोला, सरप्राइजेज गेम, तोल मोल के बोल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, प्रसन्न चौधरी ने विचार व्यक्त किए। संस्था के अध्यक्ष अनुज गौतम, संस्था के सचिव प्रभात भार्गव, आशीष गर्ग, वरुण संगल, मनोज, मनोज वर्मा, सुनील, सजीव शर्मा, अतुल गोयल, डॉ. अर्जुन वर्मा, डॉ. राजतायल, चैतन्य शर्मा, दीपक, राकेश गर्ग आदि मौजूद रहे। संचालन उर्वशी गोयल, सुचि गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें