फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव ने शिक्षा के क्षेत्र को दिया है बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्घासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि महान शिक्षा ऋषि ने अपने जीवनकाल में करीब 350 स्कूल, डिग्री कॉलेज व आयुर्वेदिक कॉलेेजों का संचालन कराया। उन्हें 2000 में तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायण ने पद्म विभूषण की उपाधि प्रदान की थी। शिक्षक सुरेश चंद शर्मा ने ने बताया कि स्वामी कल्याण देव हमेशा कहते थे कि लड़कियों को पढ़ाकर ही समाज में महिलाओं को उचित स्थान मिल सकता है। उन्होंने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बिजनौर, मुुुरादाबाद, बागपत में अनेक शिक्षण संस्थाएं खोलकर क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने का महान कार्य किया है। इस दौरान ओमप्रकाश, सुखपाल, संतरपाल, प्रवेश गिरी, पंकज कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें