फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने ली विकास कार्यो की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीडीओ और पीडी ने ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छ भारत मिशन योजना, मनरेगा और ग्राम विकास की संबधित योजनाओं की समीक्षा बैठक करके प्रगति की जानकारी ली। विकास कार्य की धीमी गति से प्रगति होने पर बीडीओ-एडीओ को फटकार लगाई।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ रेेणू तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छ भारत मिशन योजना, मनरेगा, पेयजल ग्राम विकास की संबधित योजनाओं की समीक्षा की गई। ग्राम विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने जिले की पेयजल योजना की ग्राम वार स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। याहियापुुुर, चौसाना पेयजल योजना मे रेत आने से रिबोर करने की मांग की गई। समीक्षा के दौरान हसनपुरी लुुुहारी पाइप लाइन में खराबी, कैड़ी, हरड़ फतेहपुर, करौदा हाथी, लांक बंद होने व चूनसा, बहावड़ी, कुरमाली, लिसाढ़ जीर्णशीर्ण अवस्था होने की जानकारी दी गई।
जलनिगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जलनिगम की दस व चार निर्माणाधीन परियोजना चल रही है। परियोजना निदेशक ने ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि पेयजल योजनाओं की गांव स्तर सत्यापन किया जाएगा। बैठक में तालाबों की स्थिति की धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट की गई है। जिले के सभी ब्लाकों पर 40 तालाबों के जीर्णोद्धार पर कार्य चल रहा है। 25 तालाबों का जीर्णोद्धार के लिए वर्क ओडर तैयार किए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण अत्री, मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी चेतन कुमार डाबरा, सभी बीडीओ, एडीओ, तकनीकि सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें