फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे मे तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाइवे एलम पंवार होटल के समीप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों को शामली के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी कमल रविवार सुबह बाइक से अपनी मां मुन्नी, बहन अंजली के साथ किसी कार्य के लिए बड़ौत गया था। दोपहर बाद जब कमल वहां से लौट रहा था। तो एलम पंवार होटल के समीप पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आने से बाइक सड़क किनारे जा गिरी। इसके कारण बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को राहगीरों की मदद से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिले के लिए रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, तहरीर आने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें