फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे नदारद, कार्रवाई की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण में सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे नदारद, कार्रवाई की दी चेतावनी
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रेक्षकों की मौजूदगी में जिले के सेक्टर- जोनल मजिस्ट्रेटों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम- वीवीपैट व मतदान की सभी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट नदारद रहे। नदारद सेक्टर मजिस्ट्रेटों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करने की चेतावनी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव जनपद में वीवी पैट द्वारा पहली बार चुनाव कराए जा रहे हैं। अपने दायित्व का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करें।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कैराना लोक सभा उपचुनाव के चुनाव प्रेक्षकों की मौजूदगी में जिले के सेक्टर- जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वीवी पेट को ईवीएम मशीनों से जोड़ा जाएगा। ईवीएम में वोट डालते ही मतदाता को वीवी पैट पर पता चल जाएगा कि जिसे उसने वोट दिया है वास्तव में वह उसी उम्मीदवार को गया है, या नहीं। उन्होंने कहा कि वीवी पैट से निकलने वाली पर्ची पर प्रत्याशी का नाम क्रम संख्या, चुनाव चिह्न और समय तिथि विवरण दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि वीवी पैट मशीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में मतदेय स्थलों व बूथों का भ्रमण करके रास्तों की जानकारी कर लें। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर प्रभारी कैैराना विजय सिह पथिक महा विद्यालय के प्रवक्ता डाक्टर अजय बाबू शर्मा, कडेला राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित मलिक, महिला पालीटेक्निक के प्रवक्ता आशीष कुमार ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को को ईवीएम से चुनाव कराने का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सीडीओ रेनू तिवारी, एडीएम केबी सिंह, डीडीओ बलराम कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट नदारद रहे, जिनके खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर कैैराना विजय सिंह पथिक महा विद्यालय के प्रवक्ता व मास्टर ट्रेनर प्रभारी अजय बाबू शर्मा ने बताया कि सेक्टर- जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रश्नावली देकर प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जानकारी दी गई। संतोषजनक उत्तर न आने वाले सेक्टर व जोनल को पुन: प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। अगला प्रशिक्षण 13-14, 15 को वीवी इटर कालेज में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया जाएगा। निर्वाचन प्रशिक्षण के लिए प्रशासन गंभीर है। लापरवाही बरतने वाले मतदान कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें