फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई बंद होने की आशंका से किसानों में बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। शुगर मिल थानाभवन में तीन दिन बाद गन्ना पेराई बंद होने की सूचना क्षेत्र में फैल गई, जिस कारण गन्ने की आवक मिल में बढ़ गई है। मिल के बाहर गन्ने से लदी ट्रालियों की लाइन लग गई, जिस कारण ट्रैफिक जाम भी रहा।
विज्ञापन

थानाभवन शुगर मिल ने 10 मई को पेराई बंद करने का नोटिस चस्पा करा दिया है। जिस कारण किसानों में बेचैनी साफ देखने को मिल रही है। इसी वजह से किसान अपना समस्त गन्ना शुगर मिल में आपूर्ति कराने में जुट गए हैं। आलम यह हो गया कि रविवार शाम को शुगर मिल के बाहर से गन्ने लदे वाहनों की लाइन दो किलोमीटर दूर तक पहुंच गई। वहीं, रविवार रात मिल परिसर में गन्ने से लदी दो ट्रालियां पलट गई, जिससे रास्ता बंद हो गया और मिल के बाहर गन्ने लदी ट्रालियों की लाइन लंबी होती चली गई। शुगर मिल के महाप्रबंधक (केन) हितेंद्र सिंह का कहना है कि गन्ना पेराई 10 मई को बंद करने का पहला नोटिस जारी किया गया है। अभी दो नोटिस और जारी किए जाएंगे। रविवार रात में तकनीकि दिक्कत के कारण पेराई प्रभावित हुई थी, जिस कारण गन्ना लदे वाहनों की अधिकता हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें