फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार की शाम तक आजाएगा आंधी तूफान, बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार शाम तक शामली समेत वेस्ट यूपी के जिलों में तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की आशंका है। इसकी चेतावनी को देखते हुए डीएम ने अलर्ट जारी करते हुए सभी विभागों को इस प्राकृतिक आपदा से निबटने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पल पल मौसम बदल रहा है। सोमवार को दिन तेज धूप निकलने से मौसम गरम रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सात किमी प्रति घंटे हवाएं चलने से 35 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। शाम के समय आकाश में बादल छाए जाने शुरू हो गए। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने 48 घंटों में तूफान व ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश आने की चेतावनी दी थी। मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी के 24 घंटे बीत गए है। मगर अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी से उठी तेज हवाएं के साथ तूफान वेस्ट यूपी में मंगलवार की शाम तक पहुंच जाएगा। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी के अनुसार तूफान, ओलावृष्टि के साथ बारिश की चपेट में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, समेत वेस्ट यूपी के जिले, दिल्ली एनसीआर शामिल है। बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान मंगलवार की शाम तक वेस्ट यूपी के जिलों में प्रवेश कर जाएगा। मंगलवार-बुधवार तक इसका असर रहेगा। उधर डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह ने आंधी- तूफान, ओलावृष्टि के साथ बारिश से निपटने के लिए जिले में अलर्ट कर दिया गया है। सीडीओ, एसपी, तहसील केएसडीएम, लोक निर्माण विभाग, पूर्वी यमुना नहर खंड, ड्रेनेज खंड, सीएमओ, डीएसओ, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी आदि विभागों के अध्यक्षों को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें