सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजूकेशन शामली के निदेशक डॉ. मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में पंजीकृत एमए द्वितीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 28 अप्रैल से शुरू होगी। जिसमें सभी व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं निर्धारित केंद्रों पर 9.30 बजे पहुंचकर परीक्षा में उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों की समाजशास्त्र की मौखिक परीक्षा 28 अप्रैल, अंग्रेजी की 29 अप्रैल और इतिहास की छह मई को विजय सिंह पथिक राजकीय कॉलेज कैराना में होगी। वहीं, गणित की चार मई व शिक्षाशास्त्र की 13 मई को डीएवी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में होगी। हिंदी विषय की एक मई, अर्थशास्त्र की चार मई और राजनीति विज्ञान विषय की आठ मई में वीवी पीजी कॉलेज में आयोजित होगी।
एमए द्वितीय इतिहास की मौखिक परीक्षा छह मई को
शामली। सेंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन बनत के प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलेज के एमए द्वितीय वर्ष के इतिहास विषय की मौखिक परीक्षा छह मई को होगी। सभी प्राइवेट छात्रों की मौखिक परीक्षा विजय सिंह पथिक राजकीय कॉलेज कैराना में सुबह नौ बजे से शुरू होगी। सभी विद्यार्थी को प्रथम वर्ष की अंकतालिका, द्वितीय वर्ष का प्रवेशपत्र और आधार कार्ड लेकर जाना है।