दुकान में आग लगने से नुकसान
शामली। अजंता चौक पर शार्ट सर्किट के कारण एक फास्ट फूड की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
मोहल्ला ब्रह्मणान निवासी अंकित कुमार की फास्ट फूड की दुकान अजंता चौक पर है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें निकलती देेखकर दिल्ली अड्डे बस के इंतजार में खड़ी सवारियों में अफरातफरी का आलम हो गया। यात्रियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दे दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था। सूचना पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गया। आग का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।