फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि कश्यप जयन्ती पर शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल रहीं झांकियां
विज्ञापन

कैराना (शामली)। महर्षि कश्यप जयंती पर कस्बा कैराना में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियों के साथ ही बैंडबाजे और डीजे शामिल रहे।
भारतीय युवा कश्यप समाज समिति के तत्वावधान में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर सरकारी अस्पताल स्थित महर्षि कालू बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गऊशाला भवन, चौक बाजार, जोड़ियां कुआं, सराफा बाजार, निर्मल चौराहा, पुराना बाजार, मीना मार्केट, पट्टो वाला होते हुए पुन महर्षि कालू बाबा के मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंडबाजों व डीजे के अलावा श्रीगणेश, राम लक्ष्मण, शिव पार्वती आदि की सुंदर झांकियां शामिल रहीं। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह पुलिस व पीएसी के जवानों साथ मौजूद रहे। इस दौरान जयचंद हलवाई, मुंशी घासीराम, घनश्याम दास, डाक्टर श्रीपाल, सुरेश कश्यप, भूषण, देवेंद्र, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें