फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद हुकुम सिंह के निधन पर क्षेत्र में शौक व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

सांसद हुकुम सिंह के निधन पर कस्बे और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी।
रविवार को सांसद बाबू हुकुम सिंह का निधन होने पर गांव बिड़ौली हरिनगर में आल इनवेस्टर सेफ्टी आर्गेनाइजेशन के बैनर तले वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष कश्यप के आवास पर शोक सभा हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने कहा की बाबू जी का जीवन सादगी से परिपूर्ण व बेदाग रहा है। शामली के अलावा कैराना लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने एक वरिष्ठ नेता खो दिया है। मौके पर धर्मेंद्र कश्यप, अनीस अहमद, ओमकार, सतीश, वेदपाल, पंकज, योगेंद्र, पवन कुमार, शेर सिंह, राजीव कुमार, हसन अली जैदी, राजेश कुमार, अनूप सिंह, शिवम सिंघल, रामछैल, तेजसिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर, नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन नौशाद कुरैशी व सभासदों ने सभा कर सांसद के निधन पर श्रद्धांजलि दी। मौके पर कंचन, साधना, मेहरबान, नावेद सहित सभी सभासद व कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, गांव सींगरा में कांग्रेस के युवा प्रदेश सचिव अश्वनी शर्मा के आवास पर हुई सभा में सांसद के निधन को बहुत बड़ी क्षति बताया। सभा में अरविंद खैवाल, सचिन सरोहा, नरेश खोड़समा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा नेता सतेंद्र तोमर के आवास पर हुई शोक सभा में मुकेश जैन, सुनील बंसल, अजय बंसल, मनोज मित्तल, जितेंद्र चौहान, वीरपाल पुंडीर, बंटी तोमर, अमित गोयल, बिजेंद्र, विकास कश्यप, डॉ. सतीश, दिलदार सैनी, राहुल गुप्ता, विनोद रूहेला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें