फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वर्ग के सभी छात्र कॉलेज से आज प्राप्त करे सही प्रवेशपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कृषि वर्ग के सभी छात्रों के प्रवेशपत्र गलत आ गए थे। जिसके बाद कॉलेजों के शिकायत करने और समाचार पत्र में निकलने के बाद बोर्ड ने फिर से सही प्रवेेशपत्र डीआईओएस कार्यालय भेज दिए गए। सभी छात्र कॉलेज से सोमवार को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जनपद के आरके इंटर कॉलेज शामली और बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज में कृषि वर्ग की पढ़ाई होती है। छह फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए कॉलेेज से कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए कई दिन पहले प्रवेशपत्र वितरित किए गए थे। जिनमें दोनों कॉलेज के 296 छात्रों के प्रवेशपत्र में फोटो छात्रों के स्थान पर अन्य जनपद के छात्रों के होने पर बड़ी खामियां थी। जिसके बाद छात्रों की परेशानी को देखते हुए कॉलेज प्रधानाचार्यों ने दूसरा फोटो लगाकर उसे सत्यापित कर दिया था। वहीं, खामियों की शिकायत क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, बोर्ड इलाहाबाद और डीआईओएस कार्यालय की गई थी। बोर्ड ने शिकायतों का निस्तारण करते हुए सभी छात्रों के प्रवेशपत्र दोबारा डीआईओएस कार्यालय भेज दिए गए। आरके कॉलेज के प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने रविवार को बताया कि सभी छात्रों के प्रवेशपत्र डीआईओएस कार्यालय से मंगवा लिए गए है। सभी छात्र अपना गलत प्रवेशपत्र वापस कर सही प्रवेश अपने अपने कॉलेज से सोमवार को ले जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें