फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के 15 शहरों में यूपी रोडवेज बसों के संचालन की उम्मीदें जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणा-यूपी के मुख्यमंत्रियों के बीच हुए समझौते के बाद हरियाणा के 15 से ज्यादा शहरों में यूपी रोडवेज बसों के संचालन शुरू होने की उम्मीद हैं। जिससे दोनों ओर की सवारियों की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा-यूपी के बीच समझौते न होने से वेस्ट यूपी के मेरठ-शामली बाया करनाल, मेरठ बाया पानीपत, मुजफ्फरनगर से शामली बाया करनाल, सहारनपुर बाया शामली करनाल, मुजफ्फरनगर से बाया शामली यमुनानगर, मेरठ-बाया सोनीपत, सहारनपुुर से बाया बिड़ौली करनाल, मेरठ-बाया शामली चंडीगढ़, मेरठ बाया शामली अंबाला के लिए सीधे बस सेवा न होने से दोनो प्रांतों के बीच सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शामली-करनाल जिलों में यह आलम है कि यमुना नदी के बिड़ौली पुल के आर या पार दोनो प्रांतों के रोडवेज व प्राईवेट बस रुक जाती है। दोनों प्रांतों की सवारियों को सीमा क्षेत्र में जाकर बसें बदलने को मजबूर होना पड़ रहा है। पिछले एक साल से हरियाणा व यूपी रोडवेज के आला अफसरों के बीच रोडवेज बसे के संचालन के लिए चंडीगढ़ में वार्ता हो चुकी है, किंतु समाधान नहीं निकल पाया था। यूपी का राजस्थान के साथ समझौता होने के बाद सहारनपुुर से शामली होकर पानीपत से हिसार के रास्ते राजस्थान के हनुमान गढ़ को जाने वाली दो रोडवेज बसों को चलाने की अनुमति नही दी थी।
शुक्रवार को हरियाणा के सूरजकुंड में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के दोनों प्रांतों के परिवहन मंत्रियों के बीच रोडवेज बसों के संचालन को लेकर हुए समझौते हुए। जिसके बाद वेस्ट यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, बिजनौर जिलों से हरियाणा के पानीपत, करनाल, सोनीपत, रोहतक, जींद, सिरसा, भिवानी, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बसों के संचालन होने की उम्मीद जग गई है। सहारनपुुर रीजन के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि यूपी-हरियाणा प्रशासन 256 मार्गों पर 423 रोडवेज बसों की एक माह में अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद दोनों प्रांतों की रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो पाएगा। इस दौरान दोनों प्रांत रूटों की सूची पर आपत्तियां मांगकर निस्तारण के बाद रोडवेज बसों का संचालन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के शहरों के लिए संचालन होने वाली बसों के रूट
1. मेरठ-शामली बाया करनाल।
2. मेरठ-शामली बाया रोहतक।
3. मेरठ-शामली बाया करनाल।
4. मेेेरठ-शामली बाया चंडीगढ़।
5. मेेरठ-शामली बाया अंबाला
6. मुजफ्फरनगर-शामली, बाया करनाल।
7. मुजफ्फरनगर शामली बाया पानीपत
8. मुजफ्फरनगर से शामली, रोहतक।
9. सहारनपुर से शामली, बाया करनाल।
10. सहारनपुर बाया बिड़ौली करनाल।
11. मेरठ- शामली, यमुनानगर, जगाधरी।
12. मुजफ्फरनगर-शामली, कुरुक्षेत्र।
13. मुजफ्फरनगर शामली, करनाल व यमुनानगर
14. सहारनपुर-शामली, पानीपत, हिसार, हनुमानगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें