फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली डिपो ने 16 रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली डिपो ने 16 रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया
विज्ञापन

शामली। अब मेरठ-शामली, बिड़ौली व खतौली, बुढ़ाना, कांधला- कैराना मार्ग पर रोडवेज बसों का टोटा नहीं रहेगा। खतौली डिपो ने जिले के दो मार्गों पर 16 रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
मेरठ- शामली, बिड़ौली मार्ग पर मेरठ डिपो की ज्यादातर रोडवेज बसों का संचालन हो रहा था। खतौली डिपो ने खतौली से बुढ़ाना, कांधला व कैराना तक आठ रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है। सभी रोडवेज बसें खतौली से बुुुढ़ाना, कांधला कैराना तक शुरू की गई है। खतौली से कैराना तक पहली बस सुबह छह बजे , दूसरी बस 6.30 बजे, तीसरी बस सात बजे, आठ बजे नौ बजे, 10 बजे, तीन बजे और पांच बजे चलेगी। पहली रोडवेज बस खतौली से दो घंटे मे कैराना पहुंचेंगी। आधा घंटे के बाद कैैराना से सभी रोडवेज बस उसी रूट से खतौली पहुंचेगी। खतौली डिपो ने मेरठ से शामली होकर बिडौली मार्ग पर दो रोडवेज बसों व मेरठ- शामली कैराना बिड़ौली मार्ग पर दो, मेरठ शामली, झिंझाना चौसाना मार्ग पर दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है। उन्होंने बताया कि मेरठ- शामली, बिडौली, चौसाना, खतौली से बुढ़ाना कांधला व कैराना मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन से सुविधा मिलेगी। सभी खतौली डिपो से सभी रोडवेज बसों के संचालन के टाइम टेबिल प्राप्त होगया है।
विज्ञापन

11 वाहन सीज, दो का चालान
शामली। डग्गामार वाहनों के संचालन रोकने के लिए एआरटीओ व एआरएम रोडवेज द्वारा संयुक्त अभियान शुरू हो गया है। अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में 11 वाहन सीज करके दो वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि शासन के परिवहन आयुक्त सीपी गुरुप्रसाद के निर्देश पर एक फरवरी से लेकर 14 तक डग्गामार वाहनों का संचालन बंद करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में एआरटीओ को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि एक फरवरी को कैराना- शामली मार्ग पर दो बसें चार छोटी गाड़ी, दो फरवरी को कैराना- कांधला मार्ग पर पांच वाहन जिसमें एक बस, चार यात्री वाहनों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में 11 वाहनों को सीज करके दो वाहनों का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में डग्गामार अवैध वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें