फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवकों को बताई मतदान की महता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

आरके पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (द्वितीय इकाई) के सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों को मतदान की महत्ता बताई गई। अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शामली में करनाल रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में चल रहे शिविर के दौरान सोमवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने शुभारंभ किया। शिविर के प्रथम सत्र में सात दिन की कार्ययोजना बनाई गई, जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली, निबंध लेखन तथा वाद विवाद प्रतियोगिता, जन जागरूकता अभियान और रैली आदि कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। शिविर में स्वयंसेवकों को अर्जुन ग्रुप, आजाद ग्रुप, भगत सिंह ग्रुप, इंडियन ग्रुप तथा कृष्णा ग्रुप में विभक्त किया गया। स्वयंसेवकों ने मतदान विषय पर विचार व्यक्त किए। शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों को मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने मतदान की महत्ता और लोकतंत्र में इसकी आवश्यकता को समझाया। मौके पर सिमरन, पिंकी, ओम, तुषार, अतुल ने भी विचार व्यक्त किए। शिविर के आयोजन में लोकेंद्र और सुनील का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें