फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने कैंप लगाकर वसूला बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम ने कस्बे में कैंप लगाकर बकायादारों से लाखों रुपये वसूल किए। उसके बाद टीम ने विजिलेंस टीम के साथ कस्बे और देहात में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

बुधवार को विद्युत निगम की टीम ने उप- खंड अधिकारी एमपी सिंह के नेतृत्व में बिजलीघर पर कैंप लगाया। कैंप में टीम ने बकायादारों उपभोक्ताओं से तीन लाख पांच हजार रुपये वसूल किए। टीम के द्वारा 38 विद्युत उपभोक्ताओं के बिलों को ठीक करने का काम किया। कैंप के बाद जेई संदीप कुमार ने विजिलेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक आरके धारीवाल के साथ कस्बे और क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने कस्बे के मोहल्ला खैल, रायजादगान, सरावज्ञान, ओर क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में 30 लोगों को मौके पर बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया गया। जेई संदीप कुमार द्वारा बिजली चोरी करने वाले सभी लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान टीम में जेई मोहम्मद कय्यूम, संतोष कुमार, अतुल कुमार पांडेय, संदीप कुमार नौशाद भूरा सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें