फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बीस दिन चली शामली चीनी मिल,भुगतान मात्र सात दिन का

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को समय पर नहीं मिलता भुगतान
विज्ञापन

शामली। जिले की शामली चीनी मिल किसानों का 14 दिन का बकाया गन्ना भुुगतान नहीं कर पा रही हैं। शामली चीनी मिल एक माह बीस दिन के बकाया गन्ना भुगतान में से मात्र सात दिन का मात्र 13 करोड़ 88 लाख रुपये का बकाया गन्ना भुगतान कर पाई हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा के गृह जनपद की सरशादी लाल समूह की अपर दोआब शामली चीनी मिल किसानों का 14 दिन का बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर पा रही है। जिले की शामली चीनी का नया गन्ना पेराई सत्र 23 अक्तूबर से शुरू हो गया था। पिछले 23 अक्तूबर से लेकर 13 दिसंबर तक एक माह बीस दिन के नए पेराई सत्र में शामली चीनी मिल 29 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। शामली चीनी मिल एक माह बीस दिन में से मात्र सात दिन का 13 करोड़ 88 लाख रुपये का किसानों का बकाया भुगतान दो दिन पूर्व कर पाई हैं। शामली चीनी मिल पर एक माह 13 दिन का किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान है। जिले के गन्ना विभाग के अनुसार जिले की थानाभवन, ऊन चीनी मिलें किसानो का नए पेराई सत्र का भुगतान करने में आगे है। शामली सहकारी समिति के सचिव मुकेश राठी ने बताया कि शामली चीनी मिल द्वारा नए पेराई सत्र में एक करोड़ रुपये का भुगतान पिछले माह किया था। दो दिन पूर्व 12 करोड़ 88 लाख रुपये का बकाया भुगतान शामली सरकारी गन्ना समिति को चेक द्वारा भिजवाया गया है। उनका कहना है कि शामली चीनी मिल द्वारा 31 अक्तूबर तक का किसानों का बकाया भुगतान भेजा गया है। मिल से प्राप्त धनराशि को किसानों के खाते में भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें