फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

दौराला। मटौर-दौराला मार्ग पर एक मंदिर के पास मंगलवार शाम युवक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम भेजने लगी। परिजनों ने पीएम कराने इंकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

दौराला कस्बा निवासी 25 वर्षीय सैंकी पुत्र राजकुमार एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसके पिता राजकुमार सुभारती डेंटल कॉलेज की कैंटीन में काम करते है। बताया गया है कि सैंकी मंगलवार शाम करीब छह बजे मटौर-दौराला मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के पास रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। तभी वह मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। सैंकी की मौके पर ही मौत हो गई। मंदिर पर मौजूद लोगों ने जानकारी थाना पुलिस को दी। जानकारी पाकर थाना पुलिस पहुंच गई और शव को सील कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस दौरान घटना की जानकारी पर जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा ही हुआ है। घटनास्थल जीआरपी के क्षेत्र में आता है। एसओ एसओ रितेश कुमार का कहना है कि जीआरपी को हादसे की सूचना दे दी गई है। जीआरपी ही इसमें कोई कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें