फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती के छात्र अमन का पंजाब कबड्ड़ी टीम में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र ने अमन देशवाल का चयन पंजाब की स्टेट टीम में हुआ है। अब वह दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि हाल ही में मध्य प्रदेश के रीवा में अखिल भारतीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें सभी सरस्वती कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करने वाले छात्र अमन देशवाल ने अच्छा प्रदर्शन कर पंजाब की टीम में जगह बनाकर क्षेत्र और कॉलेज का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि अब छात्र जनवरी माह में दिल्ली में होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की कबड्ड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। कॉलेज पहुंचने पर छात्र का जोरदार स्वागत करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें