फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर दो में काम करने वाले ही जीएसटी के विरोधी- सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आयुष विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर धर्मसिंह सैनी ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी का विरोध करने वाले वही लोग हैं, जो टैक्स चोरी करने में विश्वास रखते हैं, जबकि देश की जनता को इससे लाभ ही होगा।
विज्ञापन

बुधवार को शामली में सीबी गुप्ता कालोनी स्थित भाजपा जिला महामंत्री राजन बत्रा के आवास पर पहुंचे डाक्टर धर्म सिंह सैनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी देशहित में है। इनका विरोध करने वाले नंबर दो के कार्यों में भरोसा रखते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी नई व्यवस्था को लागू होने पर समय लगता है और समझने से आसानी होती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू करते समय भी केंद्र सरकार ने कहा था कि यदि संशोधन की जरूरत पड़ेगी, तो किया जाएगा। वहीं, उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में आयुष हास्पिटल बनाए जाएंगे, जिसमें आयुर्वेद, यूनानी, योगा, पंचकर्म की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग को मजबूती प्रदान की जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन तरार, राजन बत्रा, राजकुमार, नरेश, रमन बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें