फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे सीडीपीओ संतोष पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान धरनास्थल पर सीडीपीओ संतोष पाल पहुंचे और धरना स्थगित करने का अनुरोध किया। कहा कि उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उप्र महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष राकेश देवी और जिलाउपाध्यक्ष सुनीता राठी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के पास मुजफ्फरनगर मार्ग हनुमान मंदिर बनत में 11वें दिन जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में 15 हजार वेतन करने, सहायिकाओं को दस हजार रुपये का मानदेय दिए जाने की मांग की है। धरना स्थल पर सीडीओ संतोष पाल ने पहुंचकर धरना समाप्त करने के लिए अनुरोध किया। कहा शासन उनकी मांगो पर विचार कर रहा है। जिस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक करके अपना निर्णय सुनाए जाने की बात कही। मौके पर रेखा प्रभा, अंजू रूबी, मंजू बेबी, प्रर्मिला, बबीता, मीना, ललिता प्रतिमा अनिता,स्नेह लता, संगीता, पूजा, नीलम मुकेश राठी, रीता देवी, गीता, राजेश्वरी, सुषमा, संजना, सीमा, निधि शर्मा, निर्मला देवी, सरिता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें