बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया
कांधला(शामली)। मोहल्ला सरावज्ञान स्थित गोड्स ग्लोरी इंटर नेशनल एकेडमी के छात्रों ने शुक्रवार को गरीब बच्चों को जरूरत समान वितरित किया गया। कुरबान चौहान, शाद सैफी, सोनिया सैनी, निधि सैनी, विभा सैनी भारती चौहान, प्रियंका सेन, साबिया के साथ स्कूल प्रशासन से शहजाद मलिक, फातिमा ने मोहल्ला खैल, रेलवे रोड, मैन बाजार, मोहल्ला मौलवीयान में घर-घर जाकर लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक किया। स्कूल के डायरेक्टर शाद मलिक ने बताया कि स्कूल के बच्चे अपनी जेब खर्च को बचाकर गरीब बच्चों के लिए राशन व उनकी शिक्षा के लिए जरूरत के समान की व्यवस्था करते हैं जो की काबिले तारीफ है।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
झिंझाना(शामली)। गांव सिकंदरपुर में जिला पंचायत सदस्य सुनील चौधरी के आवास पर शुक्रवार को पहुंचे सांसद बाबू हुकुम सिंह, उनकी बेटी मृगांका के समक्ष गांव के दलित लोगों को भाजपा कि सदस्यता दिलाई गई। उसके बाद गांव में अटल ज्योति योजना का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत गांव में स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई। सांसद के साथ मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य सुधीर राठी, विपिन वाल्मीकि, अनुज चौहान, अशोक राणा, ब्रह्मपाल बंसल, रामकुमार कश्यप, चंदू कश्यप, भोपाल, डॉक्टर सहेंद्र शर्मा, वीरपाल पुंडीर, बिल्लू प्रधान, संजय मास्टर, विक्रम मास्टर, धर्मपाल प्रधान, सुरेंद्र, राजसिंह, नरेंद्र, मुकेश, धर्मपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, अमित चौधरी आदि साथ रहे।