कुड़ाना में गिरी बिजली, मकान का लेंटर टूटा
शामली। क्षेत्र के गांव कुड़ाना में शुक्रवार सुबह के समय हुई बारिश के बीच बिजली गिर गई। इससे दो घरों के लेंटर में दरार आ गई और बिजली के उपकरणों में आग लग गई। जिससे दोनों लोगों का काफी नुकसान हुआ है। बिजली गिरने से धर्मेेंद्र पुत्र जगवीर सिंह के मकान का लेंटर टूट गया और उसका मलबा रसोई में गिरा। इसके साथ ही घर में रखे फ्रीज, टेलिविजन, बिजली की वायरिंग, सबमर्सिबल के स्टार्टर आदि फुंक गए। मलबे की चपेट में आने से धर्मेंद्र घायल हो गया। वहीं, राजवीर के यहां टीवी का सेट टॉप बॉक्स फुंक गया। घटना के दौरान अन्य ग्रामीणों के भी टीवी, इन्वर्टर, एलसीडी, सेट टॉप बॉक्स, सीएफएल आदि फुंक गए।