फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

विघ्नविनाशक गणपति महाराज के जयघोष से शहर गूंज उठा। कई स्थानों पर गणपति महोत्सव के दौरान कार्यक्रम हुए और हर्षोल्लास से गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें रंग गुलाल उड़ाकर भजनों पर नृत्य करते हुए श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड पर विश्वकर्मा नगर में श्रीगणेश उत्सव पर सोमवार रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। गणपति महाराज का भव्य दरबार सजाया गया और लड्डुओं का भोग लगाया। भजन गायक अजय भंडारी, गुंजन शर्मा फतेहाबाद, कविता पांचाल, पंडित अजय पाठक आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, पंजाब सिंह और विजय कौशिक ने पूजन कराया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान विनय पांचाल, रमेशचंद, यश पांचाल, मनोज वर्मा, दुर्गेश कुमार, पुनीत द्विवेदी, मनोज मित्तल, अंकित, रोहित, प्रमोद पांचाल आदि मौजूद रहे। मंगलवार दोपहर बाद विश्वकर्मा नगर से गणपति भगवान की प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ढोल बाजे के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ का जयघोष करते चल रहे थे। झिंझाना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पर पहुंचकर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। उधर, पुरानी सब्जी मं डी स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर और आठेवाला मंदिर में स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमा का विसर्जन भी हर्षोल्लास से किया गया। शहर के बड़ा बाजार से होते हुए प्रमुख मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु रंग और गुलाल से रंगे हुए थे। साथ ही झांकियों में कलाकार भी मनमोहक नृत्य कर रहे थे। प्रमुख मार्गों से होते हुए झिंझाना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पर पहुंचकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान मुकेश वर्मा, ललित वर्मा, सोनू, विजय वर्मा, राकेश, मनोज, सतेंद्र आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें