फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी के खिलाफ जनता चलाएगी मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

नशाखोरी के खिलाफ चौसाना में जनता जाग उठी है। नशाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए नशा मुक्ति दल का गठन किया जाएगा। यदि नशे का कारोबार करने वाले बाज नहीं आएंगे, तो पुलिस का सहयोग लेकर कार्रवाई कराई जाएगी। मंगलवार को चौसाना में इस मुद्दे पर पंचायत हुई, जिसकी अध्यक्षता खलील तथा संचालन सफक्कत ने की। पंचायत में चौसाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों का कहना था कि चौसाना क्षेत्र में युवा नशे की जद में आ रहे हैं, जिस कारण परिवार वाले भी परेशान हैं। इसके खिलाफ मुहिम चलाने की जरूरत है। पंचायत में नशा मुक्ति दल के गठन का निर्णय लिया गया। नशा मुक्ति दल ऐसे लोगों को चिह्नित करेगा, जो नशे का अवैध कारोबार करते हैं। उनके खिलाफ पुलिस का सहयोग लेकर कार्रवाई कराई जाएगी। पंचायत में मजाहिर राणा, सफक्कत, तोसीफ, फुरकान, सत्तो, सुहेल, गुलजार, निसार, जरीफ, गफ्फार, ज्ञाना, जमीर, राफा, नूरदीन, इलियास, दिलशाद, खलील, आता, महताब, रामपाल और हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें