फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बकाएदारों से वसूली अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

बड़े बकाएदारों के विरुद्ध तहसील प्रशासन ने मंगलवार को वसूली अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन ने दो बकाएदारों का सरकारी पैसा जमा नहीं कराने पर जेल भेज दिया। जबकि प्रशासन ने एक बकाएदार का ट्रैक्टर जब्त कर लिया। नायब तहसीलदार कामिंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकारी पैसा नहीं जमा कराने पर गढ़ी दौलत निवासी इनाम और असरपुर जिड़ाना निवासी दिलशाद को जेल भेजा गया। साथ ही बरनावी निवासी जाकिर व संदीप पर संयुक्त रूप से 10 लाख से अधिक बकाया होने पर उनका ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है। बकाएदारों के विरुद्ध वसूली अभियान जारी रहेगा।

राशन डीलर पर कालाबाजारी का आरोप
कैराना। गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी दलसिंह, मोतीराम, बालकिशन, प्रदीप व पालू ने जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि गांव का राशन डीलर ग्रामीणों को राशन का वितरण नहीं करता है। साथ ही राशन की दुकान हर समय बंद रहती है। जब भी राशन देने के बारे में कहते है तो आरोपी गाली- गलौज पर उतर आता है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों के साथ मारपीट
कैराना। नाहिद कॉलोनी निवासी जराफत ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे वह भूरा चुंगी पर दवाई लेने गया था। इस दौरान कालोनी निवासी चार युवक वहां आए और पुरानी रजिंश के चलते मारपीट शुरू कर दी। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें