शामली। फसली ऋण माफी योजना के संबंध में बुधवार को जिलास्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने शत प्रतिशत किसानों के खातों को आधार कार्ड से जोड़ने के बैक के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सभी बैंकों के अफसरों से कहा कि प्रत्येक किसान का या तो ऋण माफ होना चाहिए। या फिर किसानों को स्पष्ट रूप से बताना होगा कि उनका कर्ज क्यों माफ नहीं किया गया है। मृतक के उत्तराधिकारी को बाद में जिला स्तरीय कमेटी द्वारा उनके आवेदन पर विचार कर ऋण माफी का लाभ दिया जाएगा। बैठक में सीडीओ रेणु तिवारी, डीडीओ बलराम कुमार, एडीएम शिव बहादुर सिंह, जिला कृषि अधिकारी एवं जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मामौर झील व तालाबों से अवैध कब्जे हटे
शामली। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलास्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में डीएम ने तालाबों के जीर्णोद्धार करने और कैराना क्षेत्र की मामौर झील सहित अन्य तालाबों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने काठा नदी का सिंचाई विभाग को सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि तालाबों की मत्सय उत्पादन क्षमता विकास योजना में लाभार्थियों का सही प्रकार से चयन किया जाए। शामली जिले में 1.00 हेक्टेयर नर्सरी लगाने का निर्धारण किया गया है। 50 हजार नर्सरी निर्माण में 25 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।