फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आश्वासन पर शिक्षामित्रों का 15 अगस्त तक धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर शिक्षामित्रों का आंदोलन स्थगित होने के बाद बुधवार को सभी प्राइमरी स्कूलों में फिर से शिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन

जनपद में पिछले सात दिनों से समायोजन रदद होने के कारण चल रहे शिक्षामित्रों का धरना प्रदर्शन सीएम योगी के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है। इसके बाद जनपद में तैनात 855 शिक्षामित्र शिक्षण कार्य कराने के लिए बुधवार को स्कूलों में लौट आए हैं। नतीजतन 80 प्राथमिक स्कूलों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह और प्रमोद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संगठन को आश्वस्त किया है कि शिक्षामित्रों के हित के लिए नई नियमावली बनाई जा रही है। शिक्षामित्रों ने बताया कि 15 अगस्त तक समायोजन की मांग पूरी नहीं होने पर फिर से आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें