फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्थिव शिव लिंग बनाकर की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान को सच्चे मन से पुकारो
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बे के गांधी चौक मैदान में चल रही शिवमहापुराण कथा में महर्षि दुर्वासा का चरित्र प्रसंग सुनाया गया। इसके बाद कथा स्थल पर भगवान शिव का शिव लिंग बनाकर उसकी पूजा अर्चना कर प्रार्थना की गई ।
विज्ञापन

मंगलवार को कथा व्यास 108 स्वामी विवेकानंद महाराज ने कथा प्रसंग में समझाया कि एक बार ऋषि दुर्वासा महाराज दुर्योधन के साथ गए, तो उनकी सेवा और पूजा हुई। उन्हें श्रद्धा से भोजन कराया। इसी प्रकार जब महाराज युधिष्ठिर अपने पांडव भाइयों के साथ अज्ञातवास में थे, तो दुर्वासा जो भगवान शिव के अवतार पुरुष माने जाते हैं, जिन्हें अनके सिद्धियां भक्ति प्राप्त थी। अपने शिष्यों के साथ पहुंचे और भोजन की इच्छा प्रकट की , तो वह स्नान करने गोमती नदी के तट पर गए, उधर माता कुंती ने भगवान श्री कृष्ण को याद किया। प्रार्थना कर बुलाया कि अब कैसे होगा। भोजन की कोई व्यवस्था नही है और दुर्वासा जो क्रोधी स्वभाव के हैं कही रुष्ट न हो जाए। श्रीकृष्ण पहुंचे और कुंती को भरोसा देते हुए भोजन की व्यवस्था कर दी। भगवान को जब भी किसी ने सच्चे मनोभाव से पुकारा, तो वह दौडेे़े चले आते है। मिट्टी से बने शिव लिंग की पंडित राधेश्याम द्वारा पूजा कराई गई। समाज में सुख शांति व समृद्धि के लिए शिव स्तुति कर प्रार्थना की गई। भगवान शिव की 108 दीपक जलाकर महाआरती की गई। कार्यक्रम में बोधराज नारंग, अवनीश आहुजा, राजुकमार, देवेंद्र शर्मा, आशुतोष पांडेय, डॉक्टर रविकुमार शर्मा, बाबूराम नायक, सचिन जैन, राजेंद्र भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें