फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ग्राम पंचायतों में लगी खातों से रोक को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत निधि की धनराशि की ऑनलाइन फीडिंग होने पर ग्राम पंचायत निधि के खातों से लगी रोक को हटा लिया है। हालांकि पांच ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। आरोपी पांच ग्राम पंचायत सचिवों की लापरवाही मानकर आरोप-पत्र दिए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायत लांक, बलवा, तितरवाड़ा, खंदरावली और लिसाढ़ में ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ साठगांठ करके विकास कार्यों के लिए धनराशि निकालकर खर्च ब्योरा की ऑनलाइन फीडिंग नहीं थी। खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों के खातों से धनराशि आहरण में मार्च माह में रोक लगा दी थी। डीपीआरओ सतीश कुमार ने ग्राम लांक, बलवा, तितरवाड़ा और लिसाढ़ ग्राम पंचायतों की पत्रावली सोमवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह के समक्ष रखा। अवगत कराया कि पांचों ग्राम पंचायत ने विकास कार्यों के लिए निकाली गई धनराशि का ब्योरा ऑनलाइन फीडिंग कर दी है। डीएम ने ग्राम पंचायत निधि से ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा निकाली गई धनराशि को लापरवाही के दायरे में माना है। इस पर आरोपी ग्राम पंचायत सचिवों को आरोप पत्र दिए जाने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत लांक, बलवा, तितरवाड़ा, खंदरावली, लिसाढ़ ग्राम पंचायत खातों से रोक हटा ली गई है। ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई संभव है। सभी ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के बाद प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें