फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मामलो में पुलिस ने 7 लाख की अवैध शराब पकडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक आयशर कैंटर गाड़ी में लाखों रुपए कीमत की अंग्रेजी अवैध शराब की बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया। दूसरे मामले में पुलिस ने दो बाइकों द्वारा हरियाणा से लाई जा रही देशी शराब की 32 पेटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा सुबह 9 बजे पानीपत रोड पर गांव पंजीठ के चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पानीपत की और से तेज गति से आ रहे आयशर कैंटर को रोकने का इशारा किया लेकिन कैंटर चालक ने गाड़ी को तेज गति से भगा दिया। पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर शकरकंद के बोरों के नीचे एक बेसमेंट बना मिला, जिसके अंदर छिपाकर लाई गई 150 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने अपने नाम मुसरान पुत्र नवाब निवासी गढ़ी दौलत थाना कांधला व रफाकत पुत्र उमर हसन निवासी बसेड़ा थाना कैराना बताए। आरोपियों ने बताया कि वे अवैध शराब पानीपत से भरकर लाए हैं और उनको बिहार लेकर जाना था।
दूसरी ओर देर रात यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर तैनात एसआई आशीष कुमार ने चेकिंग के दौरान दो बाइकों को पकड़ लिया और 32 पेटी देसी शराब बरामद की। पुलिस ने मुनव्वर निवासी अधमी थाना सनौली जिला पानीपत को गिरफ्तार किया, जबकि अरशद निवासी खुरगान फरार हो गया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 7 लाख रुपए हैं। पुलिस ने तीनों शराब तस्करों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें