फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन एकल विंडो पर 15 ऑनलाइन शिकायतें आई -- निस्तारण के लिए अफसरों को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पहले दिन एकल विंडो पर 15 शिकायतें ऑनलाइन प्राप्त हुई हैं। ऑनलाइन शिकायती प्रार्थनापत्रों को निस्तारण करने के लिए विभागीय अफसरों को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर कलक्ट्रेट और तहसील परिसर में कमरा नंबर 6 में नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन शिकायतों के लिए एकल विंडो की स्थापना की गई। कलक्ट्रेट-तहसील परिसर में कमरा नंबर 6 में शिकायत सहायक महताब अली, राजस्व सहायक अरुण कुमार प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार टॉक, के निर्देशन में कार्य करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम वित्त राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि पहले दिन ऑनलाइन 15 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। शिकायतों के निस्तारण हेतु अग्रिम कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को भेजी गई है। फरियादियों को अनावश्यक इधर उधर दौड़ना ना पड़े, उसके लिए एकल खिड़की की व्यवस्था की गई है। सभी कार्यालय कक्ष/परिसर में अनावश्यक भीड़ एकत्र न होनी दी जाए। यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें