लैब टेक्नीशियन समेत 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जिले में सीएचसी शामली के लैब टेक्नीशियन समेत 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 130 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 184 हो गई है।
बुधवार को मिली सैंपलों की रिपोर्ट में सीएचसी शामली के एक लैब टेक्नीशियन के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। शुगर मिल में 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। मोहल्ला रेलपार में 45 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय युवक, दयानंदनगर मोहल्ले में 65 वर्षीय व्यक्ति, बुढ़ाना रोड पर 30 वर्षीय युवक और मोहल्ला शांति नगर में 45 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनके अलावा गांव मादलपुर में 49 वर्षीय व्यक्ति, गांव केरटू में 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव मलकपुर में 28 वर्षीय युवक और भभीसा में 34 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 130 व्यक्ति ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 184 हो गई है।
99 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। ब्लाक नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि कैराना कोर्ट परिसर व सीएचसी पर स्वास्थ्य टीम ने नौ लोगों की कोरोना जांच की। इस दौरान 65 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की गई, जिसमें सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा 34 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।