फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म मामले में पूरी हो गई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म मामले में पूरी हो गई सुनवाई
विज्ञापन

शामली। कैराना रोड स्थित पोल्ट्री फार्म के खिलाफ उपजिलाधिकारी न्यायालय में चल रहे मामले पर सुनवाई पूरी हो गई है। बुधवार को उपजिलाधिकारी निर्णय सुना सकते हैं। संभावना है कि स्थलीय निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के कारण पोल्ट्री फार्म के संचालन पर संकट मंडरा सकता है।
कैराना रोड पर हाईटेक के नाम से पोल्ट्री फार्म है। इस कारण आसपास में दुर्गंध फैलती है और मच्छर मक्खियों का प्रकोप बना रहता है। पूर्व में इसी मार्ग पर स्थित राजमहल होटल के स्वामी चरत बंसल तथा रॉयल पब्लिक स्कूल के संचालक ने पोल्ट्री फार्म संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उपजिलाधिकारी शामली एमपी सिंह ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था। मामले की सुनवाई उपजिलाधिकारी के न्यायालय में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म संचालक की तरफ से दलील दी गई थी कि पोल्ट्री फार्म में सभी मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग साजिश के तहत पोल्ट्री फार्म को बंद कराना चाहते हैं। बीते एक पखवाडे़ से मामले की सुनवाई चल रही थी, जो सोमवार को पूरी हो गई। उपजिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि सुनवाई पूरी हो गई है, अभी कोई आदेश जारी नहीं किया है। बुधवार को आदेश जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि एसडीएम ने जब टीम के साथ पोल्ट्री फार्म पर निरीक्षण किया था, तो कई खामियां मिली थीं। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी तथा आसपास इलाके में दुर्गंध फैलने तथा मक्खियों का प्रकोप भी बताया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें