फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाकारागार भूमिआवंटन प्रक्रिया पूरी नही,कैसे जारी हो बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया पूरी नहीं
विज्ञापन

शामली। जिला कारागार की भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
शामली में दो साल पूर्व तत्कालीन डीएम ओपी वर्मा ने जंधेड़ी गांव में जिला कारागार की स्थापना के लिए 70 बीघा भूमि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन और जिला कारागार मुजफ्फरनगर से एक टीम जंधेड़ी गांव का दौराकर चुकी हैं। छह माह पूर्व डीआईजी कारागार वीके शेखर जिले के आगमन पर वह जिला कारागार की स्थापना के लिए भूमि नहीं मिलने का कारण बता चुके हैं। शासन में गृह सचिव ओपी वर्मा ने बताया कि शासन में कुछ दिन पूर्व शामली जिले में जिला कारागार की स्थापना का मामला प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा के सामने उठा था। उन्होंने डीएम को जिला कारागार की भूमि आवंटन प्रक्रिया पूरा करने के लिए पत्र लिखा था। शासन में पैरवी के अभाव में जिला कारागार भूमि का आवंटन की प्रक्रिया पूूूरी नही हो पाई है। सपा के वरिष्ठ नेता एवं योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार ने बताया कि वह जंधेड़ी गांव में जिला कारागार की स्थापना के लिए पत्र लिखकर पैरवी का अनुरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके प्रयास से ही जिला कारागार की स्थापना के लिए जंधेड़ी गांव में आवास, जेल का प्रस्ताव बनवाकर शासन को भिजवाया था।
विज्ञापन

----------2
शामली- मुजफ्फरनगर जिले की हैं संयुक्त कारागार
शामली। जिला बनने के बाद पांच साल से जिले में आज तक जिला कारागार की स्थापना नही हो पाई है। अभी तक शामली- मुजफ्फरनगर जिले की संयुक्त जिला कारागार गांधी कालोनी फाटक के पास चल रही है। यहां के सभी बंदियों को मुजफ्फरनगर जिला कारागार ले जाया जाता हैं। यहां के बंदियों को तहसील स्तरीय कोर्ट में पुलिसकर्मियों एवं वाहनों का लाने व ले जाने पर भारी भरकम खर्च होता है। उधर, जिला कारागार के संबंध में शासन से अभी तक कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं। वह अभी नए है, पत्रावली तलब करके अध्ययन करने के बाद कुछ कहने की स्थिति मे होंगे- डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह।
विज्ञापन

शासन में लंबित है प्रस्ताव
शामली। शामली जिले की जिला कारागार का प्रस्ताव शासन में लंबित हैं। जल्द इस प्रस्ताव की स्वीकृति दिलानेेे की कार्रवाई की जाएगी।
डीआईजी कारागार वीके शेखर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें