छह जून की भाकियू की महापंचायत स्थगित
शामली। भाकियू जिलाध्यक्ष जावेद तोमर के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस होने की मांग को लेकर छह जून को होने वाली महापंचायत फिलहाल स्थगित कर दी गई है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने 16-17 जून को हरिद्वार में होने वाले किसान सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया गया।
शनिवार को भाकियू प्रदेश महासचिव विनोद निर्वाल के आवास पर भाकियू की बैठक आयोजित की गई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेेश टिकैत के निर्देश के पर कलक्ट्रेट में छह जून को होने वाली महापंचायत फिलहाल स्थगित कर दी गई है। हरिद्वार में आल इंडिया भाकियू किसान सम्मेलन 16 और 17 जून को आयोजित किया जाएगा। अध्यक्षता भाकियू के जिलाध्यक्ष जावेद तोमर ने की। इस मौके पर मास्टर जाहिद, हाजी इकराम, पुष्पेंद्र डायरेेक्टर, प्रदीप त्यागी, ओमवीर पटवारी, देशपाल सिंह दरगाहपुर, ईश्वर फौजी, जगबीर फौजी, उदयवीर फौजी, शहजाद, शमीम अंसारी, डॉक्टर गुलफाम, भूरा अंसारी, अमरदीप कादियान, अक्षय बधेव आदि मौजूद रहे। संचालन कुलदीप पंवार ने किया।