फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा में 142 अभ्यर्थी सफल

Wed, 16 Dec 2015 12:46 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा 2015 के लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें 142 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा 2015 के लिए तीन जुलाई को अभ्यर्थियों के लिए आवेदन मांगे गए थे। गत 13 सितंबर को जिला स्तर पर विभिन्न स्कूलों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा में 142 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


राज्य परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर लिखित परीक्षा परिणाम जिला मुख्यालय पर घोषित कर दिए गए हैं। शामली में लेखपाल परीक्षा के लिए 142 अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित किए गए है। अभ्यर्थियों की सूची को जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट कार्यालय में सूची चस्पा कर दी गई है। चयन समिति के अध्यक्ष व डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें