शामली। जिले मेें विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर 85 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से पृथ्वी बचाओ-जीवन बचाओ के लिए लोगों को जागरूक किया।
सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शहर में कर्नल आरके अनुज ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में कैडेट ने पोस्टरों, बैनरों में पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ, पृथ्वी संरक्षण, जीवन संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन आदि स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रैली शहर के माजरा रोड स्थित एनसीसी बटालियन मुख्यालय से शुरू होकर भिक्की मोड़, सुभाष चौक, बड़ा बाजार, वीवी इंटर कालेज रोड होते हुए एनसीसी बटालियन कार्यालय पर समाप्त हुई। कर्नल आरके अनुज ने कहा कि समूचा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है। पेयजल, सूखा, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, वातावरण परिवर्तन आदि समस्याओं से जूझ रहा है। समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़कर धरा को बचाने का काम करना होगा।
बाद में शहर के माजरा रोड स्थित बिग्रेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में कैडेट्स ने वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। मौके पर बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संजय अहलुवालिया, सूबेदार मेजर सुदेश कुमार, नायब सूबेदार पुखराज, देवेंद्र सिंह, बीएचएम जसवीर सिंह, धनबहादुर, अजय कुुमार, रजनीश, रणवीर सिंह, पवन कुमार, संजीव कुमार, राजेश कुमार, मंजीत, किरण पाल, कृष्णपाल सोमपाल, ज्ञानचंद , नीशू आदि मौजूद रहे।