पुलवामा के शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर
शामली। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के 77 वें स्थापना दिवस एवं पुलवामा में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर ब्लड बैंक की टीम द्वारा चेकअप करके रक्तदान लिया। शिविर में 77 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पहले शिविर का शुभारंभ सर्किल आफिसर मुख्य प्रबंधक सौरभ द्वारा किया गया। इस मौके पर जिले की सभी ब्रांचों द्वारा आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। ओबीसी की मालैंडी, लिलौन, थानाभवन, जलालाबाद, भैसानी इस्लामपुर, हथछोया, गढ़ीअब्दुल्ला, इण्डस्टिंयल एरिया ब्रांचों के स्टाफ के अलावा रक्तदान शिविर में रोटरी अरुण गुप्ता, अनुज अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब मिड टाउन, रोटरी संजीव जैन, बैंक से सीनियर मैनेजर विवेकानंद, अभिषेक, अमितेश, प्रवीण, विनेश, डाक्टर अनुपम सक्सेना निशांत, अमित, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
शहीदों के आत्मा की शांति को प्रार्थना की
शामली। सत्यनारायण शिशु मंदिर में मातृभूमि के लिए शहीद हुए सैनिकों के लिए श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजबीर सिंह ने शामली के दोनों शहीदों प्रदीप कुमार व अमित कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शिक्षकों तथा छात्रों ने मिलकर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।