अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में सपा और भाकियू कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। इसके अलावा शहर के धर्मस्थलों में नमाज अदा करके शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई।
पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में मुजफ्फरनगर रोड सपा कार्यालय के बाहर सपाइयों ने जिला महासचिव उमेश कुमार के नेतृत्व में पाक का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया। सपा कार्यालय में आयोजित शोकसभा में जिला सचिव उमेश कुमार, विजय कौशिक, जबरदीन मलिक, देवेंद्र वालिया, राशिद अली चौहान, भूपेंद्र चौधरी, संजय उपाध्याय, रीना उपाध्याय, रवि बालियान, सत्यांशु वर्मा, दिलशाद सैफी, कपिल पंवार, महबूब राणा मौजूद रहे। उधर, भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेनपाल चौहान के नेतृत्व में शहर के अजंता चौक पर कार्यकर्ताओं ने पाक का पुतला फूंका। मौके पर मैनपाल चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाकियू रामबीर प्रधान कंडेला, विलयम प्रधान शेखुपुरा, राजेंद्र चौहान कंडेला, राजबीर, सुमित चौहान, पुनीत चौहान, नाथीराम निखिल चौहान, चेनपाल, राजेंद्र, बबलू, गांधी चौहान राजेंद्र मौजूद रहे। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
मोहल्ला बरखंडी स्थित धर्मस्थल में नमाज अदा करके पुलवामा में शहीद जवानों के लिए दुआएं कराई। मौके पर सपा युवजन सभा के राशिद पहलवान के नेतृत्व में राष्ट्रपति- प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सदर तहसीलदार न्यायिक को सौंपकर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर अरशद अहमद, रिजवान, मुतवल्ली सफीक अंसारी, हाशिम रंगरेज सलीम अल्वी, जबार राणा, इरफान, राशिद सैफी, नौशाद सिदीकी, कालू कुरैशी नईमा, रिहान, सफीक आदि मौजूद रहे। दिल्ली रोड सलेक विहार मौहम्मदी मस्जिद में आतंकी हमले की निंदा की गई। मौके पर मौलाना साजिद कासमी, मौलाना, मौलाना अयूब, शौकीब, मौलाना नजाकत खां, शौकीन, मौलाना नजाकत खां, कालू खां, युसुफ, डाक्टर जरीफ आदि मौजूद रहे। उधर, गढ़ी पुख्ता के मुस्लिम समाज ने भी शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हाजी मोहम्मद मियां, मो इकबाल, मो याकूब ,मो अनीस जिंदा, जुनेद कुरैशी, खालिद, ऐजाज, बबल कुरैशी, यूसुफ, सलीम, इदरीश, तौसीफ, हांजी फैययाज, नौशाद, मुस्तकीम, शहजाद कुरैशी अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष गढ़ी पुख्ता आदि मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
शहीद प्रदीप की स्मृति में बनत में बनेगा गेट द्वार
शामली। बनत के नगर पंचायत चेयरमैन राजीव कुमार ने बताया कि बनत के पुलवामा में हुए शहीद जवान प्रदीप कुमार की स्मृति में बनत के मुख्यद्वार पर एक गेट का निर्माण कराया जाएगा। शहीद की स्मृति में रास्ते का निर्माण का नामकरण किया जाएगा।