फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

़लोद प्रतिनिधि मण्डल ने की जयन्त से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। शामली से रालोद के एक प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टर विक्रांत जावला के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन

जावला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी ने कहा कि हम महा गठबंधन का हिस्सा बनेंगे। इसके लिए चाहे हम लोगों को कोई त्याग भी करना पड़े। चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि यह चुनाव सीटों के लिए नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि यह चुनाव आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव के लिए लड़ा जाएगा। जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं से गठबंधन में सहयोग करने की अपील की। सत्यवीर सिंह निवासी गांव लिसाढ़ ने कहा कि बीजेपी की वजह से दंगे हुए थे। आज इस सरकार गरीब, मजदूर, व्यापारी, किसान सभी परेशान हैं अब इसका जवाब देने का समय आ गया है। मौके पर भूरा प्रधान रोहटन, किशनपाल, सुरेंद्र, प्रमोद, धर्मेंद्र, ऋषिपाल भनेड़ा, गब्बर हसन इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें