कागजों पर उकेरे मन के भाव
शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज सेवायोजन तृतीय इकाई के तृतीय शाखा का एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर चंद्रबली पटेल द्वारा राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। पहले सत्र में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर केपी सिंह, डाक्टर सौरभ कुमार पांडे ने स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं के कार्यों की समीक्षा की। तृतीय सत्र में प्राचार्य डाक्टर अरविंद कुमार ने स्वयंसेविकाओं को टीम वर्क, लीडरशिप सामाजिक कार्यक्रम व पर्यावरण की सुरक्षा के बारे विस्तार से समझाया। इस मौके पर डाक्टर सतेंद्र आर्य, डाक्टर अनिल गुप्ता, डाक्टर गीता देवी, डाक्टर सजीव कुमार मौजूद रहे। दींपाशी, गरिमा, नेहा, आदि का अच्छा प्रदर्शन किया ।