कैराना। कोतवाली गेट के सामने खाद से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल होने से बाल-बाल बच गए।
शुक्रवार सुबह कैराना निवासी इरशाद ई-रिक्शा में तीन सवारियां लेकर कांधला रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली गेट के निकट पहुंचा कि तभी पीछे से आ रहे खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा ट्रैक्टर के पहिये में फंस गई और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को हटवाकर ई-रिक्शा को निकलवाया। दुुर्घटना में इरशाद को ई-रिक्शा के पहिये और बैटरी में खराबी आने के कारण हजारों का नुकसान हो गया। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी। अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।