किसानों को अंतिम मौका
शामली। जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि फसल ऋण मोचन से वंचित पात्र किसानों की शिकायतों के निस्तारण के लिए अंतिम मौका 21 जनवरी तक मिलेगा। कृषकों की शिकायत कार्यालय जिला कृषि अधिकारी माजरा रोड शामली के हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम में प्राप्त की जाएगी।