ऊन। गांव खेड़ी खुशनाम में ग्रामीणों की राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर एसडीएम ने राशन की दुकान निलंबित की है। शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक ने निलंबित दुकान का राशन ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया।
गांव खेड़ीखुशनाम में सोनू के नाम से राशन की दुकान आवंटित की गई थी। ग्रामीणों ने डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता के आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार को जांच सौंपी थी। तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट एसडीएम को को सौंप दी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम केपी तोमर ने दुकान को निलंबित कर हुए गांव दथेड़ा के राशन डीलर रामकुमार की दुकान से अटैच कर दिया। पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने शुक्रवार को दुकान से बचा राशन उठवाकर ग्राम प्रधान रामकुमार के सुपुर्द कर अपनी देखरेख में बंटवाने के निर्देश दिए।