फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू, डीआईओएस ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू
विज्ञापन

डीआईओएस ने किया शुभारंभ
शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वीवी इंटर कॉलेज का सात दिवसीय विशेष शिविर सिंभालका गांव में शुरू हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व समझाया गया।
विज्ञापन

सिंभालका गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वीवी इंटर कॉलेज के सात दिवसीय विशेष शिविर जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा, प्रबंधक संजय संगल, प्रधानाचार्य एस के आर्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी एवं कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर अनुराग शर्मा ने मां सरस्वती, विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर फीता काटकर किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम छात्र के समग्र विकास का एक माध्यम है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य जयदेव मलिक, प्रधानाचार्य एसके आर्य, प्रमोद कुमार ने कहा कि युवाओं को रास्ता दिखाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनुराग शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व निर्माण की समग्र पाठशाला है। शिविर में अर्चना, संगम, राधिका, भावना शर्मा, अंकित गुप्ता, रोहित विश्वकर्मा, राजू सिंघल, मोहित कुमार, गौरव वर्मा, आमिर, सुहेल, अंकित, कौसर, तानिया, इकरा, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें