फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों पर कसा डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को शीघ्र सड़क से सामान हटाने के निर्देश दिए। साथ ही पॉलिथीन का इस्तेमाल पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित बैठक में एसडीएम प्रशांत कुमार ने सभी रेहड़ी-ठेली वालों को सड़क पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई ठेली दुकानदार या व्यापारी अतिक्रमण करता पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंनेेे पॉलिथीन का इस्तेमाल करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह राठौर, अधिशासी अधिकारी विजय आनंद, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें